नरौली। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने गर्मियों में होने वाली आग की घटनाओं से निपटने को लेकर तैयारियां शुरू कर दी। चंदौसी फायर स्टेशन के अग्निशमन द्वितीय अधिकारी पीतंबर सिंह मंगलवार को नरौली नगर पंचायत पहुंचे। यहां कस्बे के हाइड्रेंट पंप चेक किए। यहां सात हाइड्रेंट में से सिर्फ एक ही चालू स्थिति में मिला। बाकी शेष हाइड्रेंट खराब मिले। ऐसे में अगर कोई बड़ी आग की घटना होगी, तो उससे किसी तरह अग्निशमन विभाग निपट पाएगा। नरौली नगर में जल निगम के सात हाइड्रेंट पंप है। यह पंप इस लिए लगे है, ताकि आग लगने की स्थिति में अग्निशमन विभाग के अधिकारी दमकल लिए पानी भर सकें। लेकिन नरौली में तीन हाईड्रेंट जमीन में नीचे दबे मिले, जबकि तीन हाइड्रेट खराब पड़े थे। एक हाइड्रेंट मौके पर चालू हालत में मिला। ऐसे मेें अगर आग की घटना होती है, तो पानी के लिए विभाग को परेशान होना पड़ेगा। विभाग ने नगर पंचायत को हाइडेंट चालू कराने के निर्देश दिए हैं।