फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: आंधी-बारिश से जलभराव, बिजली आपूर्ति बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। तीन दिन से लगातार हो रही भीषण गर्मी से बृहस्पतिवार की सुबह आंधी के साथ हुई मूसलाधार बारिश ने राहत दी। हालांकि शहर में जलभराव की समस्या से जूझना पड़ा और देहात में कीचड़ के हालात बने रहे। इससे लोगों को मुश्किल का सामना करना पड़ा। वहीं, दूसरी ओर आंधी बारिश के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। दोपहर में आपूर्ति सुचारु हो सकी।
विज्ञापन

सुबह करीब 6 बजे से 10 बजे तक आंधी के साथ बारिश होने से कई मुख्य मार्गों पर पेड़ गिर गए। जिससे यातायात प्रभावित हुआ। संभल-चंदौसी मार्ग पर गांव मोहम्मदपुर टांडा में हाईटेंशन लाइन पर पेड़ टूटकर गिर गया। इससे कई गांवों को जाने वाली आपूर्ति दोपहर बाद तक प्रभावित रही। दोपहर बाद बिजली निगम के कर्मचारियों ने पेड़ को हटाया। इसके बाद सुचारू हो सकी।
भारत मौसम विज्ञान के अनुसार बृहस्पतिवार को 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को भी बारिश होने का अनुमान है। तापमान भी 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

000000000

आंधी और बारिश के दौरान बिजली निगम को कोई नुकसान नहीं है। कई इलाके में एहतियाती तौर पर आपूर्ति बंद कर दी गई थी। डिवीजन क्षेत्र में आपूर्ति पूरी तरह बहाल है।
विज्ञापन

रघुनाथ तित्तल, एक्सईएन, विद्युत, संभल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें