फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली बरसात के बाद तुर्तीपुर इल्हा में फिर हुआ जलभराव लोगों को निकलने में मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नगर के तुर्तीपुर इल्हा में जलभराव और गंदगी से लोग परेशान हैं। लगातार नगर पालिका से सुनवाई की मांग की लेकिन अब तक सुनवाई नहीं हो सकी है। लोगों में रोष है। समाधान कराने की मांग की है। गुरुवार को तुर्तीपुर इल्हा में बरसात से पहले जलभराव के हालात देखने को मिले। जो लोग निकले उन्हें मुश्किल का सामना करना पड़ा। बाइक सवारों को भी निकलने में मुश्किल हुई।
विज्ञापन

पैदल तो निकलने की स्थिति ही नहीं है। दरअसल यह जलभराव मंगलवार की रात हुई मामूली बरसात के बाद हुआ। स्थानीय लोगों का कहना है कि समस्या काफी पुरानी है। हर बार नगर पालिका को अवगतर कराया जाता है। नगर पालिका के जिम्मेदार आश्वासन तो देते हैं लेकिन अब तक समाधान नहीं किया गया। जबकि यह मुख्य मार्ग है और इस मार्ग से लोगों की आवाजाही पैदल ज्यादा होती है।
हर दिर कोई न कोई बाइक सवार गिरकर घायल हो जाता है। पैदल तो निकला ही नहीं जाता। इस जलभराव से गंदगी हो रही है और संक्रमित बीमारी फैलने का अंदेशा है। इस समस्या से निजात मिल जाए तो लोगों को राहत होगी। लेकिन नगर पालिका सुनवाई करने के लिए तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें