संभल। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव श्यौराजपुर में हार्डवेयर और परचून की दुकान में अचानक आग लग गई आग लगने से गांव में हड़कंप मच गया। आग की लपटों को देखकर ग्रामीण भी हैरान थे। शोर-शराबा होने पर आसपास के पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए। दुकान में बैठे दुकानदार भी बमुश्किल अपनी जान बचाकर भागा।
ग्रामीणों ने हैंडपंप से पानी भरकर ही आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने आग पर 45 मिनट में काबू पाया तब तक दुकान में रखा सामान जलकर खाक हो गया। सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई। गांव श्यौराजपुर में शाम 6 बजे हार्डवेयर और परचून की दुकान में अचानक आग लग गई। भूरे पुत्र उमराय ने बताया कि शाम को दुकान पर ग्राहकों को कुछ सामान दे रहा था।
दुकान में आग अचानक आग लग गई। आग पर काबू पाने का पूरा प्रयास किया लेकिन आग बढ़ती चली गई। बमुश्किल जान बचाकर दुकान से बाहर निकला और शोर-शराबा मचाया। तब आसपास के ग्रामीण आए और आग पर काबू पाने में जुट गए। बताया कि 1.85 नकदी, मोबाइल, पेप्सी फ्रिज, सबमर्सिबल के पाइप, मोटर, स्टार्टर केबिल और परचून की दुकान का सामान जलकर खाक हो गया।
इसमें करीब चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित ग्रामीण सदमें में है। आग कैसे लगी इसकी जानकारी पीड़ित की ओर से नहीं दी गई है।