फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव के कारण व्यापार हुआ चौपट, व्यापारियों में रोष

विज्ञापन
चंदौसी में रहोली रोड पर जलभराव पर प्रदर्शन करते व्यापारी व ग्रामीण। - फोटो : CHANDAUSI
विज्ञापन
चंदौसी। रहोली रोड पर जलभराव होने से राहगीरों का निकलना दूभर है। वहीं, व्यापारियों को भी काफी नुकसान हो रहा है। इससे आक्रोशित व्यापारियों ने महिलाओं और बच्चों समेत प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक रहोली रोड पर संपन्न हुई। जिसमें व्यापारियों ने कहा कि क्षेत्र की बड़ी समस्या यहां का विकास न होना है। सड़कों पर जलभराव होने से व्यापारियों का व्यापार चौपट है। गांव से आने-जाने वाले नागरिकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिलाध्यक्ष प्रेम ग्रोवर ने कहा कि व्यापार मंडल रहोली रोड के ग्रामीणों और व्यापारियों के साथ खड़ा है। व्यापारियों की ओर से कई बार लिखित एवं मौखिक रूप से यहां की समस्या से उपजिलाधिकारी को अवगत कराया गया है। अभी तक समस्या जस की तस बनी हुई है।
रहोली रोड से 22 गांवों का आवागमन है। लेकिन सड़क टूटी और जल भराव से लोगों का असुविधा का सामना करना पड़ता है। जलभराव के कारण लोग अब इस रास्ते न निकलकर दूसरे रास्ते से जाते हैं। जिससे इस रोड के व्यापारियों को काफी नुकसान होता है। इस अवसर पर शाह आलम मंसूरी, अनुज वार्ष्णेय, बिट्टन खान, हाजी इसरार, बहादुर खान, इस्माइल, हाफिज रिफाकत, आरिफ सैफी, सलीम, अब्दुल रऊफ, मुकेश, फुरकान, वसीम खान, राजू, मुदित गर्ग, विक्की, जहीद मलिक, हसीना, नाजवानों, बिलकिस, सितारा बेगम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें