फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर शिक्षकों ने भरी हुंकार

विज्ञापन
बहजोई में कलक्ट्रेट पर मांगों के लिए प्रदर्शन करते प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षक। - फोटो : CHANDAUSI
विज्ञापन
बहजोई। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले जिले भर के परिषदीय व माध्यमिक शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर हुंकार भरी। कलक्ट्रेट के निकट पार्क में धरना प्रदर्शन किया गया। इसके बाद पैदल मार्च करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचकर डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। जमकर नारेबाजी की गई।
विज्ञापन

मंगलवार को अपराह्न 11 बजे करीब जिले भर के प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं कलक्ट्रेट के निकट पार्क में एकत्र होना शुरू हो गए। धीरे-धीरे शिक्षकों का हुजूम एकत्र हो गया और सभी शिक्षक धरने पर बैठ गए। शिक्षकों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अंजीव कुमार श्रोत्रिय ने कहा कि सरकार की शिक्षक विरोधी व दमनकारी नीतियों के विरोध में शिक्षक कई महीनों से लगातार संघर्ष व धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सरकार पूरी तरह से उदासीन बनी हुई है। 21 नवंबर 2019 को लखनऊ के ईको गार्डन में हुए विशाल धरने के बाद बेसिक शिक्षा मंत्री से हुई वार्ता के बाद अभी तक शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया।
उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली, प्राथमिक विद्यालय में 5 व जूनियर विद्यालयों में 3 शिक्षकों की तैनाती समेत आदि मांगों के लिए 5 सितंबर 2019 से शिक्षक सम्मान बचाओ आंदोलन किया जा रहा है। माध्यमिक के मंत्री मनोज रस्तोगी समेत अन्य वक्ताओं ने भी विचार रखे। इसके बाद सभी शिक्षक नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च कर कलक्ट्रेट पहुंचे और डिप्टी कलेक्टर रामकेश को ज्ञापन सौंपा। संचालन अनिल शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें