फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरौरा में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ा

Fri, 20 Jul 2018 01:36 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, संभ्ाल
विज्ञापन
नरौरा में गंगा बैराज पर बढ़ा गंगा नदी का जलस्तर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गंगा नदी में उफान के बाद नरौरा गंगा बैराज पर जलस्तर बढ़ गया है। जहां से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने के बाद बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। बाढ़ की आशंका को लेकर प्रशासन भी सतर्क है। हालांकि गंगा का पानी गत वर्ष बाढ़ प्रभावित गांवों से दूर एक नाले में पहुंच गया। इसलिए अभी खतरे के आसार नहीं है। राहत की खबर यह है कि पहाड़ों पर भी बारिश रुक गई है। इससे हरिद्वार और बिजनौर बांध पर पानी का बहाव कम हो गया है।  
विज्ञापन


गंगा नदी में हरिद्वार और बिजनौर से छोड़ा गया अतिरिक्त पानी अब नरौरा पहुंच रहा है। गुरुवार को नरौरा के चौधरी चरन सिंह गंगा बैराज से 93,831 क्यूसेक प्रति सेकेंड की दर से पानी छोड़ गया, जिससे जुनावई क्षेत्र के गत वर्ष बाढ़ प्रभावित इलाकों के ग्रामीणों को सतर्क कर दिया गया।

वहीं, गांव रघुपुर पुख्ता से एक किमी दूर एक नाले में पानी पहुंच गया है। फिलहाल इसके गांव तक पहुंचने की संभावना नहीं है। वहीं बिजनौर और हरिद्वार से राहत की खबर है। नरौरा बैराज पर तैनात लिपिक संजय कुमार ने बताया कि बिजनौर में बुधवार की अपेक्षा गुरुवार को पानी बहाव कम हुआ और 66800 क्यूसेक प्रति सेकंड की दर पानी छोड़ा गया। 
विज्ञापन



जबकि हरिद्वार में पानी का बहाव कम हुआ और गुरुवार को 39181 क्यूसेक प्रति सेेकंड की दर से पानी छोड़ा गया। जिससे गंगा नदी में पानी लगातार कम हो रहा है। इससे बाढ़ का खतरा भी कम हो जाएगा। वहीं प्रशासन की ओर से लेखपालों को निगरानी के लिए सतर्क किया गया है।


बुधवार को बिजनौर गंगा बैराज से छोड़े गए 1,21,301 क्यूसेक पानी के बाद नरौरा में पानी बढ़ने की संभावना है। जहां से जैसे ही अतिरिक्त पानी छोड़ा जाएगा तो जुनावई क्षेत्र के गांव में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। पिछले वर्ष भी जुनावई के रघुपुर पुख्ता समेत आधा दर्जन गांवों में बाढ़ के चपेट में आ गए थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें