बबराला/रजपुरा। शाम के समय दुकान बंद करते हुए सिगरेट न देने पर दो बाइक सवारों ने चाय विक्रेता को बुरी तरह पीटा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव देवरा भूरा के रहने वाले गंगासिंह पुत्र दिलीप सिंह रजपुरा बस स्टैंड पर गैस एजेंसी के सामने चाय की दुकान करते है। गुरुवार की शाम को वह दुकान बंद कर घर जा रहे थे कि अचानक बाइक सवार दो युवक आए और सिगरेट मांगने लगे। उन्होंने दुकान बंद होने की बात कही तो गाली गलौज करने लगे। गाली देने का विरोध किया तो दोनों युवकों ने चाय विक्रेता को बुरी तरह से पीटा और सामान भी बिखेर दिया। मारपीट से चाय विक्रेता को गंभीर चोट आई। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसकी शिकायत पुलिस से की गई है।