फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: जल मिल नहीं रहा, हर घर को मुसीबत में डाल रही योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। हर घर जल योजना के तहत लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने का दावा दम नहीं भरता दिख रहा। गांव-गांव में हालात खराब हैं। कहीं गड्ढे हैं तो कहीं जलभराव। योजना से जल तो मिला नहीं, हर घर के लोग मुसीबत में पड़ गए।
विज्ञापन

आलम यह है कि लोगों का निकलना ही मुश्किल हो गया है। कीचड़ में फिसलने से गिरकर चोटिल होने का डर सता रहा है। हैरानी की बात यह है कि शिकायतों के बावजूद कोई सुध नहीं ली जा रही है। इस कारण लोगों में गुस्सा पनप रहा है।
उनका कहना है कि जल्द ही कोई समाधान नहीं मिला तो वह आंदोलन की राह अपनाएंगे। रजपुरा ब्लॉक क्षेत्र के गांव जहानपुर की गली-मोहल्ले में पाइपलाइन डालने के नाम पर सड़क खोदकर छोड़ दी गई। लोगों का कहना है शुद्ध पेयजलापूर्ति तो गांव में नही हो सकी, उसके बदले बदहाल हालत, कीचड़, टूटीं सड़कें उन्हें उपहार में मिल गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें