संभल। वैश्य एकता मंच संभल की कार्यकारिणी को समारोह में शपथ दिलाई गई। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
मुरादाबाद मार्ग पर स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित हुए समारोह में संरक्षक पवन रस्तोगी एडवोकेट ने कार्यकारिणी को पद की शपथ दिलाई। जिसमें अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष अवधेश वार्ष्णेय, अजय अग्रवाल, महामंत्री अजय गुप्ता सराफ आदि रहे। अध्यक्ष ने कहा कि आज समाज में विशेष कर संभल में संगठन की अति आवश्यकता है। जिससे निर्धन, कमजोर लोगों की मदद हो सके।
उनका विकास हो तथा संकट के समय सभी वैश्य समाज एक दूसरे के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा हो सके। वक्ताओं ने मंच को मजबूत बनाने के लिए सहयोग एवं आपस में मिलजुल कर सभी का विकास करने एवं उनकी सहायता करने का आह्वान किया। संदेश दिया कि यदि हम एक हैं तभी हम बड़ी से बड़ी परेशानी व संकट का सामना कर सकते हैं। इस दौरान नरेंद्र अग्रवाल, जयप्रकाश गुप्ता, सजन गोयल, दिनेश चंद गुप्ता, कमल कौशल वार्ष्णेय, कुलदीप ऐरन आदि रहे। संचालन अनुराग गुप्ता सुधांशु ने किया।