फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहल्ला सेमरटोला में मात्र दो ही हैंडपंप, पानी भरने को लगी है लाइन

विज्ञापन
चंदौसी के मोहल्ला सेमरटोला में पाइप लाइन में पानी न आने पर लाइन लगाकर सरकारी हैंडपंप से पानी भरती - फोटो : CHANDAUSI
विज्ञापन
चंदौसी। मोहल्ला सेमरटोला की आबाजी करीब छह हजार है। यहां लोगों की दिनचर्या की शुरुआत इंडिया मार्का हैंडपंप पर लाइन लगाकर होती है। मोहल्ले में पालिका की पेयजल आपूर्ति ठप हो गई और इंडिया मार्का हैंडपंप भी मात्र दो ही हैं।
विज्ञापन

ऐसे में सुबह उठते ही लोगों को घंटों लाइन में लगना पड़ता है। घंटों लाइन में लगकर करीब 300 मीटर दूर से पानी की बाल्टी भरकर लानी पड़ रही है। पानी की किल्लत के चलते महिलाएं कपड़े तक नहीं धुल पा रही हैं। एक माह से पेयजल संकट है, पर पिछले एक सप्ताह से स्थिति ज्यादा खराब हो गई है। लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन अधिकारी सुनने को तैयार नहीं हैं।
मोहल्ला सेमरटोला में खुर्जा गेट स्थित टंकी से पानी की आपूर्ति होती है। पहले पानी ठीक आता था। जलनिगम ने हाल में ही पानी की आपूर्ति के लिए नई पाइप बिछाई है। कई जगह से लीकेज होने के चलते पुरानी पाइप लाइन में मिट्टी आदि भर गई है। पुरानी पाइप लाइन मात्र दो इंच की है। पिछले एक माह से ज्यादा परेशानी हो रही है। पिछले साल भी पाइप लाइन की सफाई कराई, तो पानी की सही आपूर्ति होने लगी थी।
विज्ञापन

मोहल्ले में लगाए जाएं इंडिया मार्का हैंडपंप:
मोहल्लों वालों की मांग है कि यदि पालिका की पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था नहीं सुधर पाती है तो गली में इंडिया मार्का हैंडपंप लगवा दिए जाएं। ताकि लोगों को पानी के लिए दूर न जाना पड़े।
नहाने की परेशानी, कपड़ों के लगे ढेर
चंदौसी। मोहल्लों का आरोप है कि हैंडपंप से पीने, खाना बनाने और बर्तन साफ करने के लिए पानी लाने में लोगों के पसीने छूट जाते हैं। हैंडपंप पर लाइन में लगे रहना पड़ता है। पानी की किल्लत के चलते नहाने और कपड़े धुलने मेें दिक्कतें आ रही हैं। घर में कपड़ों के ढेर लगे हैं। पानी की वजह से धुलाई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें