फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: नगर में लगे वाटर कूलर खराब, नहीं नसीब हो रहा ठंडा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। गर्मी में गला तर करने के लिए ठंडे पानी की अधिक आवश्यकता रहती है। जहां एक ओर शहर के बाजारों में लगे अधिकांश वाटर कूलर खराब पड़े हैं। इससे राहगीरों को ठंडे पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। रविवार को पड़ताल की गई तो रेलवे स्टेशन पर तीन वाटर कूलर से ठंडा पानी निकल रहा था लेकिन रोडवेज और सीएचसी में व्यवस्थाएं लड़खड़ाई मिलीं। भीषण गर्मी में यात्रियों और तीमारदारों को ठंडे पानी के लिए भटकना पड़ता है।
विज्ञापन



रोडवेज बस स्टैंड-
चंदौसी के आजाद रोड स्थित रोडवेज बस स्टैंड पर ठंडे पानी की सीमेंट की प्याऊ लगी है। जिसमें लगी तीन टोटियों में से दो में पानी नहीं आ रहा था। एक टोंटी से सादा पानी आ रहा है। इसके बराबर में लगी टंकी से भी सादा पानी आ रहा है। यहां बस स्टैंड के बाहर लगा सरकारी हैंडपंप भी खराब पड़ा है। जिससे यात्रियों को ठंडे पानी के लिए जेब ढीली करनी पड़ती है।


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र-
सीएचसी में भी तीन वाटर कूलर लगे हैं। जिनमें टीबी विभाग की ओर लगा एक वाटर कूलर से ही ठंडा पानी निकल रहा है। जबकि मुख्य गेट के बाहर लगा वाटर कूलर खराब पड़ा है। इसके अलावा मैटरनिटी विंग के बाहर लगा वाटर कूलर की एक टोंटी से पानी नहीं आ रहा है। दूसरी टोंटी से पानी टपक रहा है। जिससे सादा पानी ही आ रहा है।
विज्ञापन


पालिका के नए 25 वाटर कूलर अभी तक नहीं लगे
चंदौसी। नगर पालिका की ओर से शहर में लगे अधिकांश वाटर कूलर खराब पड़े हैं। पालिका की ओर से शहर के सभी 25 वार्ड में एक-एक वाटर कूलर लगाया जाना है। मई माह शुरू हो गया और भीषण गर्मी तेवर दिखा रही है। अभी तक नये वाटर कूलर लगाए नहीं गए हैं।
-
अधिवक्ता होने की वजह से हमारा आए दिन रोडवेज बस से मुरादाबाद आना जाना रहता है। भीषण गर्मी में बस स्टैंड पर ठंडे पानी की व्यवस्था नहीं है। बीस रुपये खर्च कर ठंडे पानी की बोतल लेनी पड़ती है।



आबाद मियां, रोडवेज यात्री चंदौसी।







मेरा भी आए दिन रोडवेज बस से मुरादाबाद आना जाना रहता है। भीषण गर्मी में बस के इंतजार में बस स्टैंड पर धूप से बचने का साधन नहीं है और न ही ठंडे पानी की व्यवस्था है।



अतीक अहमद, रोडवेज यात्री चंदौसी।



-
-
शहर में लगाने के लिए 25 नये वाटर कूलर की टेंडर प्रक्रिया हो गई है। जल्दी ही वाटर कूलर उपलब्ध होने पर लगा दिए जाएंगे। ठंडे पानी के लिए राहगीरों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

धर्मराज राम, ईओ चंदौसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें