फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मढ़न में गिरी दीवार, बालिका की मौत

Mon, 18 Jul 2016 01:11 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोसंभल
विज्ञापन
संभल के मढ़न गांव में बारिश के दौरान गिरा है यह मकान।
विज्ञापन
 मढ़न गांव में शनिवार को सुबह करीब 6.30 बजे मकान की दीवार भरभराकर गिर गई। मलबे में दबकर बालिका की मौत हो गई। काफी देर कोशिश करने के बाद बालिका के शव को मलबे से बाहर निकाला गया। बालिका की मौत के बाद उसके घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


असमोली थाना क्षेत्र के मढ़न गांव निवासी जाबिर हुसैन का परिवार घर में बैठकर नाश्ता कर रहा था। जाबिर हुसैन के घर के पीछे खाई है जिसमें पानी भरा है। गारे से बनी मकान की दीवार भरभराकर गिर गई। परिवार वाले जल्दी से घर से बाहर निकल गए। उनकी 10 वर्षीय पुत्री महरीन मकान के मलबे में दब गई। मलबा हटाकर महरीन को बाहर निकाला गया लेकिन जब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

सूचना मिलने पर तहसीलदार अरविंद तिवारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मुआवजा दिलवाए जाने का आश्वासन दिया। तहसीलदार अरविंद तिवारी ने कहा कि यह हादसा दैवी आपदा की श्रेणी में नहीं आता है। इसलिए पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद नहीं दी जा सकेगी। जांच आख्या एसडीएम के पास भेज दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें