फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: छह से देख सकेंगे वोटर लिस्ट, छह फरवरी तक आपत्तियां करने का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद तैयार प्राथमिक मतदाता सूची छह जनवरी को सार्वजनिक की जाएगी। सूूची में मतदाता अपना नाम, बूथ व अन्य विवरण देख सकेंगे। नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए 6 फरवरी तक आपत्तियां और दावा करने का मौका मिलेगा। छह जनवरी से 27 फरवरी तक नोटिस का जवाब देना होगा। निर्वाचन आयोग ने इस संबंध में विस्तृत कार्यक्रम जारी किया है।
विज्ञापन

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत ऐसे मतदाता जिनका स्वयं का नाम वर्ष 2003 में न होने तथा उनके किसी संबंधी (माता-पिता,दादा-दादी) का नाम वर्ष 2003 की निर्वाचक नामावली में नहीं होने की वजह से ये नौ मैपिंग की श्रेणी में आए हैं, ऐसे मतदाताओं को नोटिस किया जा रहा है। नो मैपिंग वाले मतदाताओं की संख्या जिले में 6.87 प्रतिशत है। इन मतदाताओं के दावे और आपत्तियों का छह जनवरी से 27 फरवरी तक निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें