फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश को बंटवारे की तरफ ले जाएगा जनसांख्यिकी असंतुलन : आचार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
असमोली। गांव ऐंचोड़ा कंबोह स्थित श्री कल्कि धाम में बृहस्पतिवार को मासिक सत्संग हुआ। सुबह में श्री कल्कि धाम निर्माण के लिए यज्ञ किया गया। मासिक सत्संग में प्रवचन करते हुए कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि संभल में हिंदुओं की घटती जनसंख्या अत्यंत चिंता का विषय है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संभल सहित देश के अनेकों भागों में बिगड़ता हुआ जनसांख्यिकी संतुलन देश को एक और बंटवारे की तरफ ले जाएगा। यह अत्यंत चिंताजनक है। सरकारों को इस तरफ सबसे ज्यादा ध्यान देना चाहिए। आज हमारे देश में अनेकों ऐसे स्थान बन चुके हैं, जहां हिंदू अल्पसंख्यक बन चुका है। भारत की एकता और अखंडता के लिए यही भविष्य की सबसे बड़ी चुनौती नजर आ रही है।
श्री कल्कि धाम हमारी आस्था का हिमालय है, यह हमारी आस्था का जीवंत प्रमाण है। यह उस अनवरत संघर्ष का परिणाम बिंदु है, जो लगातार सरकारों और अदालतों में चला लेकिन हमारी आस्था अटूट बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जयपाल सिंह, सुधीर त्यागी, पंकज गुप्ता, संजीव त्यागी, सुधीर चाहल, जितेंद्र सिंह, मुनिदेव त्यागी, बिजेंद्र त्यागी आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें