फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: स्वयंसेवकों ने निकाला पथ संचलन

विज्ञापन
बहजोई  में पथ संचलन करते स्वयंसेवक। स्रोत-स्वयं सेवक।
विज्ञापन
बहजोई(संभल)। विजयदशमी के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से गांव बढ़ेरिया में शस्त्र पूजन व पथ संचलन किया गया।रविवार को सबसे पहले शस्त्र पूजन कर भगवा ध्वजारोहण किया गया। बाद में अमृत वचन व एकल गीत गाया गया। सह जिला कार्यवाह संभव जैन ने कहा कि भारत एक हिंदू राष्ट्र है और सदा रहेगा। हमारा गौरवशाली इतिहास, संस्कृति व परंपराएं इस बात की साक्षी हैं। हमें अपने आचरण व व्यवहार, अपने संस्कार व संस्कृति के समायोजन से भारत माता को परम वैभव पर लेकर जाना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विजयदशमी का पर्व हमें असत्य पर सत्य, अन्याय पर न्याय और अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश देता है। यही संदेश संघ के कार्यों के माध्यम से समाज में जीवंत किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि अपने जीवन से समाज को दिशा देनी है व भारत की महान परंपरा को बनाए रखना है। अध्यक्षता अर्जुनपुर खुर्द निवासी डॉ. रामौतार ने की। वहीं, खंड कार्यवाह अश्वनी कुमार ने अमृत वचन पंकज कुमार ने एकल गीत गया। साथ ही जोगेंद्र मुख्य शिक्षक की भूमिका में रहे।
विज्ञापन

गांव के प्रमुख मार्गों पर स्वयंसेवकों ने पथ संचलन किया। इस बीच बालिस्टर, मुकेश कुमार, किशनपाल, खंड संघचालक मुकेश कुमार, खंड प्रचारक राजीव कुमार, हर्ष कुमार, रवि व राजपाल आदि रहे।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर बहजोई की विवेकानंद व महाराणा प्रताप बस्ती में भी पथ संचलन किया गया। इस बीच मुख्य वक्ता प्रांत सेवा प्रमुख कुलदीप कुमार व चंद्रकेश रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें