फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता में एएम वर्ल्ड की टीम ने लहराया परचम

विज्ञापन
चंदौसी में भारत विकास परिषद के कार्यक्रम में मंचासीन अति​थि व संगठन सदस्य: स्रोत- आयोजक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। भारत विकास परिषद की ओर से रविवार को एएल वर्ल्ड स्कूल में शाखा स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में छात्र -छात्राओं ने संस्कृत भाषा में देशभक्ति के गीत प्रस्तुत किए। इसमें एएम वर्ल्ड स्कूल की टीम ने प्रथम स्थान पाया। प्रतियोगिता की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ किया गया। इसमें राजेश कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, जगदीश शरण सर्राफ सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज, एएम वर्ल्ड स्कूल, रामप्यारी गर्ल्स इंटर कॉलेज और बीएमजी इंटर कॉलेज की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता दो चरणों में हुई, पहले चरण में हिंदी और दूसरे चरण में संस्कृत भाषा में राष्ट्रभक्ति से जुड़े गीत प्रस्तुत किए गए। विद्यार्थियों की सुंदर वेशभूषा, लय और स्वर से सजी प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

निर्णायक मंडल के निर्णयानुसार एएम वर्ल्ड स्कूल की टीम प्रथम, राजेश कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज द्वितीय और जगदीश शरण सर्राफ शिशु मंदिर इंटर कॉलेज की टीम तृतीय स्थान पर रही। तीनों विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं, रामप्यारी गर्ल्स इंटर कॉलेज और बीएमजी इंटर कॉलेज को सांत्वना पुरस्कार मिला।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. दुर्गा टंडन ने किया। इस अवसर पर प्रभात कृष्णा, संजीव शर्मा, डॉ. सुमन गुप्ता, प्रवीण गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, भावना गुप्ता, महेश कठेरिया, रमेश अधीर, नागेश गुप्ता, दिनेश चंद्र गुप्ता, श्वेता गुप्ता, रितु गुप्ता, डॉ. एसएन. शर्मा, जयशंकर दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें