फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिजौड़ा के विष्णु ने गजरौला के फईम को हराया

सार

जिजौड़ा डांडा स्थित बाबा रामगिरि आश्रम में तीन दिवसीय दंगल के आखिरी दिन कुश्ती के दिलचस्प मुकाबले देखने को मिले।जहांगीराबाद के रिजवान पहलवान ने पाठकपुर के दीपक पहलवान को चित किया।मुजफ्फरनगर के प्रिंस ने न्यौरा ब्यौरा के ललतेश पहलवान को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिजौड़ा डांडा स्थित बाबा रामगिरि आश्रम में तीन दिवसीय दंगल के आखिरी दिन कुश्ती के दिलचस्प मुकाबले देखने को मिले। सबसे दिलचस्प मुकाबला जिजौड़ा के विष्णु और गजरौला के फईम पहलवान के बीच हुआ। जिसमें फईम को हार का सामना करना पड़ा। कमेटी की ओर से विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

पहलवान मोहन लाल शर्मा की स्मृति में आयोजित दंगल में रविवार को पहला मुकाबला जिजौड़ा के जुनैद पहलवान और डूंगराजाट के करन पहलवान के बीच हुआ। करन ने जुनैद को करारी शिकस्त दी। वहीं दूसरी कुश्ती दौरारा के शहंशाह और झगड़ी के परवेज पहलवान के मध्य हुई। परवेज ने शहंशाह को चित कर दिया। तीसरा मुकाबला कासगंज के शैलेष और मोलनपुर के रविंद्र पहलवान के बीच हुआ। कड़ी उठापटक के बाद मुकाबला बराबरी पर छूटा। डूंगराजाट के कपिल पहलवान के टिकटा के सूफियान पहलवान को हराया। जिजौड़ा के अर्जुन ने दौरारा के विकास पहलवान को हराया। डूंगराजाट के निशांत पहलवान ने गंगगीरी के आकाश को पराजित किया। भीकमुपर के दुर्गेश ने अतरासी के मुनेश को हराया। जहांगीराबाद के रिजवान पहलवान ने पाठकपुर के दीपक पहलवान को चित किया। मुजफ्फरनगर के प्रिंस ने न्यौरा ब्यौरा के ललतेश पहलवान को हराया। अखाड़े में रेफरी की भूमिका मदन पहलवान ने निभाई। इस दौरान रशीद खां, देवेंद्र शास्त्री, योगेश शर्मा, सीपी शर्मा, मोहित यादव, दिनेश पहलवान, नरेश प्रधान, महेश मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें