फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरेंद्र कोहली के कृष्ण उपन्यासों में हैं जीवन मूल्य

Mon, 11 Apr 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संभल
विज्ञापन
विमोचन ‌किया
विज्ञापन
एमजीएम कालेज में रविवार को डा. राहुल उठवाल की पुस्तक डा. नरेंद्र कोहली के कृष्णपरक उपन्यासों में जीवन मूल्य किताब का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके की।
विज्ञापन


डा. आरएन पाठक ने कहा कि डा. राहुल ने एक कुशल चिकित्सक की भांति साहित्य को मानव कल्याण का मुख्य अस्त्र मानते हुए युगीन परिस्थितियों का एक्स-रे समाज के सामने प्रस्तुत किया है। विशिष्ट अतिथि डा. रामानंद शर्मा ने कहा कि मनुष्य की आध्यात्मिक धारणा के अनुसार मूल्य का श्रोत ईश्वर ही है।

आज का मानव केवल पति पत्नी और बच्चों को ही परिवार मानता है। पुस्तक इस बात को सिद्ध करती है कि परिवार केवल पति-पत्नी और बच्चों से ही नहीं बनता, परंतु माता पिता, भाई बहन एवं पिता पुत्र से मिलकर बनता है।
विज्ञापन


कालेज के प्राचार्य डा. अरुण गुप्ता ने कहा कि प्राचीन मूल्य पूर्ण रूप से नष्ट नहीं होते बल्कि अपना स्वरूप बदलते रहते हैं। पिकेट इंटर कालेज खतौली मुजफ्फरनगर के प्रधानाचार्य केरल सैमुअल सिंह, मुजफ्फरनगर के मैथोडिस्ट चर्च जिला अधीक्षक रेव्हरन डा. श्रीपाल सिंह ने अपने विचार व्यक्त किए।

डा. प्रवीन उठवाल, डा. सुरजीत कौशिक, डा. अमित उठवाल, डा. मुकेश चंद्र गुप्ता, डा. प्रियंका गुप्ता, डा. अनीता श्रीवास्तव, डा. सूफिया, डा. रेहाना बेगम, नवीन कुमार, डा. संजीव वर्मा, डा. संजीव सरन, डा. अरुण गुप्ता, डा. दिलदार हुसैन, तंजील अहमद, ताराचंद, वर्षा विलियम, डा. अभिषेक शर्मा, शालिनी शर्मा, पूजा शर्मा, तुषार शर्मा, कविता उठवाल, प्रेमलता रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें