ओबरी/असमोली। नवगठित ग्राम पंचायत असगरीपुर में प्रधान पद पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित कर दिया गया। पिछड़ा वर्ग की जनसंख्या कम होने की बात कहते हुए शनिवार की शाम ग्रामीणों ने अपने गांव में प्रदर्शन के साथ नारेबाजी की।
ग्राम पंचायत सैदपुर इम्मा के मजरा असगरीपुर को वर्ष 2011 की जनसंख्या के मानक पर ग्राम पंचायत का दर्जा दिया गया। नव गठित ग्राम पंचायत में पिछडा वर्ग की जनसंख्या 789 दर्शाते हुए आरक्षण किया गया। असगरीपुर गांव निवासी पूर्व प्रधान मतीन का कहना है कि पिछड़ी जाति की जनसंख्या मात्र 42 है। तो फिर पिछड़ी जाति के लिए पद का आरक्षण क्यों हुआ है।
ग्रामीणों ने उप जिला अधिकारी को आपत्ति पत्र देकर आरक्षण में संशोधन किए जाने की मांग की है। आरक्षण में बदलाव किए जाने की मांग को लेकर नारेबाजी के साथ जोरदार प्रदर्शन किया। मोहसिन,श मशाद, नसीम, वारिस, भूरे, मुबारक, साकिर, गुलाम, शमीम, कलाम, जहीर आदि मौजूद रहे।