चंदौसी। चुनाव में चंदौसी विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण मतदाताओं ने शहरी मतदाताओं से अधिक मतदान कर मान बढ़ाया है। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार चंदौसी विधानसभा सीट पर मतदान करने में ग्रामीण मतदाता आगे रहे हैं। विधानसभा क्षेत्र के 75 फीसदी से अधिक मतदान वाले 17 बूथ ग्रामीण हैं। वहीं मतदान में फिसड्डी 11 बूथों में से सात बूथ शहर के हैं।
निर्वाचन आयोग ने विधानसभा सीटों पर बूथवार मतदान प्रतिशत जारी किया है। चंदौसी विधानसभा सीट पर 45 फीसदी से कम मतदान वाले 11 बूथ हैं। आंकड़ों पर गौर करें तो इनमें छह बूथ चंदौसी शहर, एक बूथ बहजोई शहर और चार ग्रामीण क्षेत्र हैं। ग्रामीण बूथों में गांव मौलागढ़ के कक्ष दो में 44.78 प्रतिशत, गांव रमपुरा में कक्ष दो में 42.20, गांव मझोला में 43.82 प्रतिशत, गांव मोहम्मदपुर बावई के कक्ष तीन में 44.95 प्रतिशत मतदान किया है।
फिसड्डी मतदाताओं में चंदौसी शहर के एसएम डिगी कॉलेज का एक, एसएम इंटर कॉलेज का एक, आईटीआई का एक, एफआर इंटर कॉलेज के दो, बीएमजी डिग्री कॉलेज का एक, बहजोई शहर के चंद्रपाल आर्य आदर्श इंटर कॉलेज का एक बूथ शामिल है।
सर्वाधिक घोसीपुर में हुआ मतदान
चंदौसी। चंदौसी विधानसभा क्षेत्र में हुए मतदान में सबसे आगे घोसीपुरा गांव के मतदाता रहे। गांव घोसीपुरा के कक्ष एक में सर्वाधिक 85.61 मतदाताओं ने मतदान किया। विधानसभा क्षेत्र में दूसरे नंबर पर गांव युसुफपुर के कक्ष एक के मतदाता रहे। उन्होंने 83.53 प्रतिशत मतदान किया। संवाद
चंदौसी के एसएम कॉलेज मतदान केंद्र के कक्ष चार के मतदाता रहे सबसे पीछे
चंदौसी के एसएम डिग्री कॉलेज में बने मतदान केंद्र के बूथ संख्या 129 में सबसे कम मतदान हुआ। इस बूथ पर 39.15 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस बूथ पर सुभाष रोड और रानी रामकली हॉस्टल क्षेत्र के मतदाता वोट डालते हैं।
-----------------
सबसे अधिक मतदान वाले बूथ
बूथ मतदाता मतदान प्रतिशत
मझावली कक्ष- दो 823 637 77.40
जैरोई हयातनगर कक्ष दो 888 696 78.38
एतोल कक्ष एक 559 428 76.57
असालतपुर जारई कक्ष चार 840 657 78.21
मोहम्मदनगर कस्बा कक्ष दो 884 685 77.49
आलमपुर कुदइयां कक्ष दो 760 573 75.39
नंगला पूर्व कक्ष एक 644 486 75.47
नंगला पूर्व कक्ष दो 650 522 80.31
धनेटा सोतीपुरा कक्ष एक 864 661 76.50
घोसीपुरा कक्ष एक 556 476 85.61
मनौना कक्ष एक 421 321 76.25
भरतपुर कक्ष एक 774 583 75.21
युसुफपुर कक्ष एक 1002 837 83.53
सकतपुर कक्ष एक 466 352 75.54
भरतरा कक्ष एक 954 715 75.66
बिसारू कक्ष तीन 912 686 75.22
कनेटा कक्ष दो 715 545 76.01
----------------
सबसे कम मतदान वाले बूथ
बूथ मतदाता मतदान प्रतिशत
मौलागढ़ कक्ष तीन 920 412 44.78
चंदौसी एसएम डिग्री कॉलेज कक्ष चार 1108 433 39.15
चंदौसी एसएम इंटर कॉलेज कक्ष पांच 1184 522 44.09
चंदौसी आईटीआई कक्ष चार 1183 514 43.45
चंदौसी एफआर इंटर कॉलेज कक्ष एक 1129 498 44.11
चंदौसी एफआर इंटर कॉलेज कक्ष दो 1049 463 44.14
चंदौसी बीएमजी इंटर कॉलेज कक्ष छह 1000 415 41.5
मोहम्मदपुर बावई कक्ष तीन 1099 494 44.95
रमपुरा कक्ष दो 929 392 42.20
मझोला कक्ष तीन 890 390 43.82
चंद्रपाल आर्य आदर्श इंटर कॉलेज बहजोई कक्ष पांच 994 447 44.97
------------