फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal: ग्रामीणों ने बच्चों का अपहरण करते बाइक सवार को पकड़ा, भाई को बचाने के लिए आरोपियों से भिड़ी बहन

Thu, 08 Sep 2022 07:32 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, संभल

सार

एक बाइक सवार आरोपी को लोगों ने पकड़ लिया, जबकि दूसरा सवार मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने आरोपी की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया है। वहीं एक बच्चे को चोट आई है, जिसका उपचार निजी अस्पताल में कराया गया है।
 
विज्ञापन
भाई को बचाने वाली काजल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल में दिनदहाड़े बच्चों का अपहरण करते एक बाइक सवार को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। जबकि दूसरा सवार मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने आरोपी की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया है। वहीं एक बच्चे को चोट आई है, जिसका उपचार निजी अस्पताल में कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


संभल-मुरादाबाद मार्ग के किनारे फिरोजपुर पुल के पास मॉल का निर्माण कार्य चल रहा है। इसी के पास खेतों में गुरुवार की शाम करीब साढ़े चार बजे हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव फुलसिंघा निवासी राकेश का दस वर्षीय बेटा मोहित और पंद्रह वर्षीय बेटी काजल व रामप्रसाद की एक पंद्रह वर्षीय बेटी सुनीता और दूसरी सोलह वर्षीय बेटी सोनिया पशुओं के लिए चारा काट रही थी।

इसी दौरान बाइक सवार दो लोग आए। पहले आरोपियों ने बच्चों को अपनी ओर आने का इशारा किया। जब बच्चे नहीं आए तो खुद ही उनके पास पहुंच गए और खेत से मोहित और उसकी बहन काजल को उठाकर ले जाने लगे। बच्चों ने इसका विरोध करते हुए शोर मचाया। शोर होने पर आसपास के लोग बच्चों की ओर दौड़े। जिस पर एक आरोपी भाग निकला, जबकि दूसरे को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों ने उसकी जमकर पिटाई की और बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अभी तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

भाई को बचाने के लिए आरोपियों से भिड़ गई थी काजल
आरोपियों के इशारे पर जब बच्चे नहीं पहुंचे तो आरोपी खेत में आए गए और पहले मोहित को लेकर जाने लगे। भाई को बचाने के लिए काजल आरोपियों से भिड़ गई। इस बीच उसके दायें हाथ की कोहनी में चोट लग गई। शोर शराबा होने पर ग्रामीणों ने आरोपियों को घेर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें