कल्याण का फाइल फोटो। पीटने से हुई मौत वाली खबर में।
- फोटो : SAMBHAL
गवां (संभल)। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव पाठकपुर में रविवार की देर रात गांव में ही दावत खाकर लौट ग्रामीण को चार लोगों ने रास्ते मे घेरकर पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने चारों नामजदों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पुलिस के मुताबिक रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव पाठकपुर निवासी कल्याण (55) पुत्र अतर सिंह गांव में एक परिचित के घर दावत खाकर घर लौट रहा था। आरोप है गांव के ही चार नामजद लोगों ने पुरानी रंजिश में उसको घेरकर लाठी डंडे से बुरी तरह पीटा। इससे ग्रामीण की मौत हो गई।
रजपुरा के थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। फिलहाल तहरीर के आधार पर आरोपी अमरपाल, गिरीश, होशियार, कल्यान निवासी पाठकपुर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।