फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल में ग्रामीण तो बहजोई में युवती ने कर ली आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। असमोली थाना क्षेत्र में गृहक्लेश के चलते ग्रामीण ने फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। जबकि बहजोई थाना क्षेत्र में युवती ने अपनी मां से कहासुनी होने के बाद लटककर जान दे दी। पुलिस ने ग्रामीण के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, युवती के परिजनों से बिना पुलिस कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

बहजोई थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 22 वर्षीय युवती की शिवरात्रि पर मेला देखने को लेकर मां से कहासुनी हो गई। मृतका की मां ने बताया कि घर पर काम होने की वजह से मना कर दिया था। इसी बात को लेकर बेटी ने घर के कमरे में अपने ही दुपट्टे से पंखे से लटक कर जान दे दी। काफी देर तक गेट नहीं खुला तो आवाज दी लेकिन अंदर से कुंडी लगी हुई थी। पड़ोसियों की मदद से कमरे का गेट तोड़ा। अंदर देखा तो बेटी का शव फंदे पर लटका मिला। चार भाई-बहनों में वह दूसरे नंबर की थी। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
वहीं दूसरी ओर असमोली कस्बा निवासी सतपाल (45) पुत्र राम सिंह की अपनी पत्नी से अनबन चल रही थी। बताते हैं कि चार दिन पहले पत्नी बच्चों को लेकर अपने मायके चली गई। उसके बाद सतपाल अकेला रह रहा था। सोमवार की रात घर के आंगन में अंगोछे का फंदा बनाकर सतपाल झूल गया। जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों को जानकारी हुई तो पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें