फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: घरेलू विवाद के चलते ग्रामीण ने लगाई फांसी, मौत

Fri, 26 Apr 2024 12:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई। थाना क्षेत्र के रहने वाले ग्रामीण ने घरेलू कलह के चलते घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

जुनावई थाना क्षेत्र के रिबाड़ा गांव निवासी ग्रामीण खेतीबाड़ी करता था। उसकी पत्नी गांव की राशन डीलर है। ग्रामीण का पिछले कई दिनों से स्वास्थ्य खराब चल रहा था। परिजनों के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह उसकी पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कुछ देर बाद ग्रामीण चाय पीकर छत पर बने झोपड़ी में जाकर आराम करने लगा। जबकि परिवार के लोग खेत पर गेहूं की फसल काटने चले गए। इस दौरान ग्रामीण ने छप्पर के बांस में रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। थोड़ी देर बाद ग्रामीण का आठ वर्षीय भतीजा किसी कार्य से छत पर पहुंचा तो फंदे पर शव लटका देख उसी चीख निकल गई। उसने परिवार के लोगों को घटना की सूचना दी। जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों की मदद से शव को फंदे से नीचे उतारा गया। जिसके बाद परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीण की मौत से परिवार का माहौल गमगीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें