फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: देवर के तानों से तंग भाभी ने की आत्महत्या की कोशिश

Fri, 26 Apr 2024 12:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर (संभल)। बेटा न होने के देवर के तानों से तंग महिला ने घर के बरामदे में दुपट्टे के फंदे से लटककर आत्महत्या की कोशिश की। ऐन वक्त पर आए उसके पति ने महिला को फंदा काटकर बचा लिया। इस बात की जानकारी पर ताने देने पर वाले देवर ने भी खेत में पेड़ पर गमछे के फंदे पर लटककर जान देने की कोशिश की, उसे भी बचा लिया गया। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों की हालत में सुधार बताया गया है।
विज्ञापन

यह मामला क्षेत्र के गांव बहलोपुर का है। बुधवार देर शाम एक ग्रामीण, उसकी पत्नी और छोटा भाई गेहूं की फसल की कटाई कर रहे थे। ग्रामीण की तीन बेटियां हैं। कोई बेटा न होने पर ग्रामीण का छोटा भाई अपनी भाभी को ताने मारता है। इसी बात को लेकर खेत पर उसका भाभी से झगड़ा हो गया। इससे परेशान होकर घर पहुंची महिला ने बरामदे में कुंडे से दुपट्टे का फंदा बांधा और उस पर लटक गई। इसी दौरान महिला का पति घर आ गया और फंदे पर लटकी महिला को नीचे उतारा, जिससे उसकी जान बच गई। भाभी के आत्महत्या की कोशिश की जानकारी पर देवर ने भी खेत पर पेड़ से गमछे के फंदे से लटककर जान देने की कोशिश की, उसे भी ऐन वक्त पर फंदा काटकर नीचे उतार लिया गया। देवर भाभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत में सुधार बताया गया है। पुलिस का कहना है कि इस तरह की कोई जानकारी थाने में नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें