फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बकाया मानदेय को लेकर कलक्ट्रेट पर गरजे ग्राम रोजगार सेवक

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। करीब 10 वर्ष से ईपीएफ कटौती होने के बावजूद यूएएन खाते में धनराशि जमा न होने से नाराज रोजगार सेवकों ने सोमवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। इससे पहले रोजगार सेवकों ने कलक्ट्रेट के निकट पार्क में बैठक कर अपनी मांगों पर चर्चा की।
विज्ञापन

ग्राम रोजगार सेवक पंचायत मित्र वेलफेयर एसोसिेएशन के बैनर तले आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष अवधेश यादव ने कहा कि रोजगार सेवकों से मनरेगा के अतिरिक्त कार्य भी लिए जाते हैं, लेकिन उन्हें मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधीर यादव ने कहा कि रोजगार सेवकों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यदि ईपीएफ की कटौती की गई धनराशि जल्द यूएएन खाते में जमा नहीं की गई तो संगठन आंदोलन करेगा।
इसके बाद रोजगार सेवकों ने डिप्टी कलक्टर वंदना मिश्रा को 10 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में रोजगार सेवकों के लिए मानव संसाधन नीति लागू कर न्यूनतम 24 हजार रुपये मासिक मानदेय तय करने, मानदेय भुगतान के लिए अलग बजट की व्यवस्था, 12 से 14 माह का बकाया भुगतान और जॉब कार्ड में अन्य कार्य जोड़ते हुए विभागीय कर्मी घोषित किए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में ओमकार सिंह, नवनीत यादव, मकसूद अली, नीरज कुमार, ओमपाल सिंह यादव, यदुवीर सिंह और नेमपाल सिंह सहित अन्य रोजगार सेवक शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें