फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी के आरोपी की पिटाई का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कोतवाली क्षेत्र में एक युवती के साथ छेड़खानी कर रहे युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें कुछ लोग युवक की पिटाई करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो कोतवाली क्षेत्र के चौधरी सराय स्थित मनोकामना रोड का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि एक युवती परिजनों के साथ वोट डालकर अपने घर जा रही थी। इसी दौरान एक युवक आया और युवती के साथ छेड़खानी करने लगा। युवती के परिजनों ने जब युवक की इस हरकत को देखा तो उसे पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। लोगों की भीड़ लगते देख युवक परिजनों के चंगुल से मौका पाकर भाग निकला। युवक की यह पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर युवक की पहचान संभल के ही निवासी के रूप में बताई जा रही है। यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं दूसरी ओर कोतवाल पंकज लावानिया का कहना है कि उन्हें इस मामले की कोई सूचना नहीं है। कोई तहरीर भी नहीं मिली है। यदि तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें