संभल। आशा वर्कर से स्वास्थ्य कर्मी द्वारा रुपये लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो पवांसा सीएचसी का बताया जा रहा है। सीएचसी प्रभारी ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामले में कार्रवाई की बात कही है।
वायरल हुए वीडियो में एक आशा वर्कर से पवांसा सीएचसी में तैनात स्वास्थ्य कर्मी कुछ रुपये लेते दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि यह रुपये मानदेय जारी करने के नाम पर वसूले जा रहे हैं। यह वीडियो कब का है इसकी पुष्टि नहीं हुई। शनिवार को यह वीडियो वायरल हुआ है।
मालूम हो इसी सीएचसी में छह महीने पहले भी एक कर्मचारी का रुपये लेते हुए वीडियो वायरल हुआ था। वह वसूली भी मानदेय के नाम पर की गई थी। वायरल हुए वीडियो के बारे में जब सीएचसी प्रभारी डा. मनोज चौधरी से बात की तो उन्होंने बताया कि वीडियो वायरल होने का मामला मेरे संज्ञान में आया है। जांच कराई जाएगी। उसके बाद अगली कार्रवाई होगी।