फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएए बवाल के दौरान इंस्पेक्टर की पिस्टल लूटने की घटना में शामिल आखिरी आरोपी पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। 20 दिसंबर 2019 को पक्का बाग पर इंस्पेक्टर सतीश आर्य से पिस्टल लूटने वाली घटना में शामिल एक और वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी लंबे समय से भागा हुआ था। यह गिरफ्तारी मुखबिर की सूचना पर की गई।
विज्ञापन

सीएए बवाल के दौरान कुछ उपद्रवियों ने इंस्पेक्टर पर जानलेवा हमला कर पिस्टल लूट ली थी। इसमें पुलिस ने अज्ञात लोगों केे खिलाफ कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। छानबीन के दौरान जो नाम प्रकाश में आए उनमें कई आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इसी क्रम में खग्गु सराय निवासी मकसूर उर्फ मकसूद को गिरफ्तार किया गया।
गुरुवार को नखासा थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मपाल सिंह ने खुलासा करते हुए बताया कि सीएए बवाल के दौरान पक्का बाग पर तत्कालीन इंस्पेक्टर क्राइम ब्रांच पर उपद्रवियों ने जानलेवा हमला किया था और पिस्टल लूट ली थी। इसमें कई अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया था। छानबीन के दौरान जो नाम प्रकाश में आए उनकी गिरफ्तारी कर जेल भेजा जा चुका है। गुरुवार को पकड़ा गया आरोपी इस घटना में आखिरी आरोपी था। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें