फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: विद्यालय की दीवार पर चस्पा की कुरान कीं आयतें

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। थाना कुढ़फतेहगढ़ के गांव नगला पूर्वा स्थित प्राथमिक विद्यालय में कुरान की आयतें लिखीं तस्वीरें दीवार पर लगा दी गईं। जबकि मां सरस्वती समेत महापुरुषों की तस्वीरें बांध कर एक ओर रख दी गईं। मामला संज्ञान आने पर विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर रोष जाहिर किया और थाना पुलिस को तहरीर देकर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारियों को सूचना मिली कि थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव नगला पूर्वा स्थित प्राथमिक विद्यालय में शरीयत कानून लागू कर कुरान की आयतें लिखी हुई तस्वीर दीवार पर टंगी हुई है। सूचना पाकर विभाग सत्संग प्रमुख आचार्य ऋतुपर्ण शर्मा, जिला मंत्री विजय चौधरी, राजेश गुप्ता, दीपक कश्यप, दिनेश कुशवाहा, नगर संयोजक आशीष तूफानी आदि बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे।
स्कूल में दीवार पर मुस्लिम धर्म की आयतें लिखी हुई तस्वीर टंगी हुई थी। वहीं प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री समेत मां सरस्वती, सुभाष चंद्र बोस, रवींद्र नाथ टैगोर आदि तस्वीर बांधकर रखी हुई थीं।
विज्ञापन

इस संबंध में जब प्रधानाध्यापिका पुष्पा रानी से जानकारी की तो उन्होंने एक सहायक अध्यापक पर आरोप लगाया। वहीं सहायक अध्यापक का कहना कि यह प्रधानाध्यापिका की ओर से खेल किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें