फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: भारतीय शास्त्रों में समग्र विश्व-ज्ञान निहित है डॉ. इंदुमती

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत भारतीय ज्ञान परंपरा को शिक्षा के केंद्र में स्थापित करने के उद्देश्य से एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का सफल बहजोई रोड स्थित एक होटल में किया गया। कार्यशाला में देश के पांच राज्यों से आए लगभग सैकड़ों शिक्षकों, शिक्षाविदों एवं प्रबुद्धजनों ने सहभागिता की और भारतीय शिक्षा के पुनरुत्थान पर गहन विचार-मंथन किया। इस दौरान गुजरात से आईं पुनरुत्थान विद्यापीठ की कुलपति डॉ. इंदुमती काटदरे ने कहा कि भारतीय शास्त्रों में समग्र विश्व-ज्ञान निहित है।
विज्ञापन

कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने वर्तमान शिक्षा व्यवस्था में उत्पन्न वैचारिक संकट की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि शिक्षा केवल रोजगार तक सीमित न होकर जीवन निर्माण का माध्यम होनी चाहिए। उन्होंने पुनरुत्थान विद्यापीठ के कार्यों की सराहना करते हुए बताया कि यह संस्थान शिक्षा के पुनरुत्थान के लिए तीन मूल सूत्रों शिक्षा की स्वायत्तता, भारतीयता और समाज द्वारा पोषित अर्थ निर्पेक्ष शिक्षा पर निरंतर कार्य कर रहा है। डीएम ने जिले में संचालित पीएम श्री विद्यालयों का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए विद्यालयों में बेहतर आधारभूत संरचना, गुरुजनों के सम्मान तथा शिक्षण-अध्ययन प्रक्रिया में भारतीय ज्ञान परंपरा से जुड़े संस्कारों के समावेश के लिए किए गए प्रयासों की जानकारी दी।
कार्यशाला की बीच वक्ता के रूप में गुजरात से आईं पुनरुत्थान विद्यापीठ की कुलपति डॉ. इंदुमती काटदरे ने दो सत्रों में शिक्षकों को संबोधित किया। उन्होंने भारत को जानो भारत को मानो और भारतीय बनो का संदेश देते हुए कहा कि भारतीय शास्त्रों में समग्र विश्व-ज्ञान निहित है। उन्होंने बताया कि पुनरुत्थान विद्यापीठ द्वारा भारतीय शास्त्रों और इतिहास पर गहन शोध के उपरांत 1051 ग्रंथों का निर्माण किया गया है, जिन्हें सरल और समकालीन भाषा में आमजन के अध्ययन के लिए उपलब्ध कराया गया है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के संयोजक टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा रहे। इस अवसर पर सीडीओ गोरखनाथ भट्ट, बीएसए अलका शर्मा, शालिनी सक्सेना, राम मूर्ति ठाकुर, संजय सिंह, अंजीव शर्मा, पंकज शर्मा, मोहित गोयल, वैभव गुप्ता, सचिन सिंह, भुवी शर्मा, अनुराग सक्सेना, सारिका कपूर, नितिन कुमार गुप्ता, रीनू बंसल, अलका सिंह, विनीता सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें