फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसे में लहराया तिरंगा, वंदे मातरम की हुई गूंज

विज्ञापन
संभल के गांव मऊभूड़ स्थित मदरसे में कार्यक्रम के दौरान तिरंगा फहराते भाजपाई। - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
संभल। संभल जिले के मऊ भूड़ स्थित मदरसा मौलाना मोहम्मद अली जौहर में समारोह का आयोजन किया गया। इसमें भाजपाई भी शामिल हुए। मदरसा विद्यार्थियों और मुसलमानों ने अपने हाथ में तिरंगा लेकर जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का स्वागत किया। साथ ही कहा कि केंद्र सरकार के इस कदम से देश की आजादी मुकम्मल हो गई है। इस दौरान वंदेमातरम की गूंज सुनाई दी। इसके अलावा पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए।
विज्ञापन

मऊ भूड़ गांव में हाथों में तिरंगा लेकर वतन के प्रति मोहब्बत का संदेश दिया। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अवधेश यादव, राज्यमंत्री गुलाब देवी के प्रतिनिधि रामपाल सिंह और हिंदू युवा वाहिनी के असमोली प्रभारी देवकीनंदन शर्मा, वाहिनी के जिला मंत्री अनुज शर्मा, भाजपा के असमोली मंडल अध्यक्ष ओमवीर शर्मा समेत कई लोगों ने केंद्र सरकार के कदम को सराहा।
मौलाना खलीलुर्रहमान कासमी ने देश भक्ति का जज्बा भरा। वतन से मोहब्बत का पैगाम दिया। संस्कृत के श्लोक पढ़े। ख्वाजा गरीब नवाज इंटर कॉलेज के प्रबंधक इमरान ने सरकार के निर्णय को सराहा। मदरसा के बच्चों ने गायत्री मंत्र पढ़कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। संचालन मदरसा प्रबंधक फिरोज खान ने किया। अध्यक्षता लोकतंत्र सेनानी महीपाल सिंह ने की। इस अवसर पर सुहेल अनवर , हामिद खां, रईस खां, अनीस सलमानी, भूरा सलमानी, राजकुमार, दलजीत सिंह समेत कई गांवों के लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें