फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: वीसीसी राइडर्स ने रॉक स्टार को सात विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी। डीपी विद्यापीठ के ग्राउंड पर जीनियस क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को वीसीसी राइडर्स और रॉकस्टार चंदौसी के बीच तीसरा मुकाबला खेला गया। जिसमें वीसीसी राइडर्स के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर सात विकेट से मैच जीत लिया। विजेता टीम के खिलाड़ी अनुज शर्मा मैन ऑफ द मैच रहे।
विज्ञापन

रॉक स्टार के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉक स्टार की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 141 रन बनाए। जिसमें तरुण ने 33 और प्रवीण ने 25 रनों का योगदान दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी वीसीसी राइडर्स की टीम ने 18.3 ओवर में 147 रन बनाकर मैच जीत लिया। इसमें अनुज शर्मा ने 34 और अनंत वीर ने 61 रन बनाए। इस अवसर निशांत शर्मा, लक्ष्मी रावत, अंकित कुमार गुप्ता, शांतनु, अरविंद शर्मा, सतीश कुमार, पवन कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें