फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: वैश्य एकता मंच ने समाज सेवियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर वैश्य एकता मंच की ओर से रामकृष्ण धर्मशाला में समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुशील कुमार अग्रवाल ने महाराजा अग्रसेन व मां सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप जलाकर और पुष्प अर्पित कर की गई। इस अवसर पर संगठन की ओर से समाज सेवा व सहयोग के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले अग्रसेन बंधुओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

संगठन के अध्यक्ष लवित वाष्र्णेय ने बताया कि महाराजा अग्रसेन ने समानता, सहकारिता और आत्मनिर्भरता का जो संदेश दिया, वही आज भी समाज को एकजुट रखने और प्रगति की राह पर ले जाने की प्रेरणा देता है। समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित करना नई पीढ़ी को प्रेरणा देगा। कार्यक्रम का संचालन डॉ. दुर्गा टंडन ने किया। इस अवसर पर मौसम गुप्ता, अंकुर अग्रवाल, अंकित जैन, अर्चित अग्रवाल, सौम्य अग्रवाल, विकास कुमार, आकाश वार्ष्णेय, दीपेश वार्ष्णेय, विपिन वार्ष्णेय, डॉ. दिशांत गुप्ता, सुमित वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें