फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन के अभाव में कमजोर पड़ा टीकाकरण अभियायन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। वैक्सीन के अभाव में जनपद में कलस्टर एप्रोच अभियान लक्ष्य के 25 फीसदी क्षेत्र में ही शुरू हो सका है। गांव, सीएचसी, पीएचसी पर गुरुवार को पहले दिन 2362 लोगों को कोरोना से बचाव की वैक्सीन लगाई गई। वैक्सीन के कमी के चलते जागरूकता अभियान में लगे कर्मचारी व नागरिक खाली नजर आए। पर कोई इस बारें में सामने आकर बोलने को तैयार नहीं है। वैक्सीन की उपलब्धता न होने से जागरूक करने का कोई लाभ नहीं मिला। शुक्रवार के लिए विभाग को मात्र तीन हजार डोज मिली है।
विज्ञापन

संभल जनपद में स्वास्थ्य विभाग ने एक जुलाई से कलस्टर अभियान शुरू करने का माइक्रो प्लान बनाया था। सभी आठ ब्लाक में दस-दस हजार की आबादी के कलस्टर बनाए थे। पूरे ब्लाक की टीम को एक साथ एक ही कलस्टर में टीकाकरण करना है। अभियान से पूर्व विभाग जिले में रोजाना पांच हजार लोगों को वैक्सीनेशन के लक्ष्य तक पहुंच गया था।
इसी लिए कलस्टर एप्रोच अभियान में विभाग ने करीब 80 गांव में एक साथ दस हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा था। वैक्सीन की कमी के चलते अभियान जोरशोर से शुरू नहीं हो सका। वैक्सीन की कमी के चलते प्रत्येक ब्लाक को 20-20 वॉयल दी गई थी। इस कारण कलस्टर में लगी टीमों ने अपने गांवों की संख्या कम कर दी है। किसी ब्लाक में चार गांव, तो कही दो या तीन गांवों में ही अभियान की शुरूआत की गई। सीएचसी, पीएचसी पर ही टीकाकरण किया गया। गुरुवार को जिले भर में 2362 लोगों को कोरोना से बचाव के लिए टीका लगाया गया।
विज्ञापन

-----
डोज की कमी, अभियान की गति पर रहेगा ब्रेक
अभी भी स्वास्थ्य विभाग के पास वैक्सीन की डोज की कमी है। गुरुवार को मेरठ से विभाग को 3000 डोज प्राप्त हुई है। शुक्रवार को इन्हीं डोज से अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा। अभियान की गति पर अभी ब्रेक लगा रहेगा।
-------
जुनावई में चार गांव में लगाया गया टीका
जुनावई। सीएचसी के शेड्यूल के अनुसार कलस्टर एप्रोच अभियान में गुरुवार को 15 गांव में वैक्सीनेशन शुरू किया जाना था। परंतु वैक्सीन कम होने के कारण मात्र चार गांव में ही वैक्सीनेशन कराया गया। 11 गांव में पहले से तैयारी होने के बावजूद भी टीम के न पहुंचने पर लोग मायूस नजर आए। एक जुलाई के अभियान के लिए पिछले तीन दिनों से ग्राम प्रधान, राशन डीलर एवं अन्य कर्मचारी के साथ मिलकर जनता को जागरूक करने में लगे थे। ब्लाक को 20 वॉयल यानी 200 डोज मिलने से अभियान अधूरा रहा गया। एमओआईसी डॉ. विरास यादव, डॉ. राजकुमार गुप्ता के द्वारा सीएचसी क्षेत्र के रिवाड़ा ,धनीपुर ,नदरोली,पुशावली चार गांव में ही वैक्सीनेशन कराया गया। जबकि हुमाऊं पुर, छबील पुर ,मेंढ़ोली सहित11 गांव में टीकाकरण नहीं हो पाया।-
----------
कलस्टर एप्रोच अभियान वैक्सीन की कमी की वजह से पूरी तरह से शुरू नहीं हो पाया। कलस्टर के एक चौथाई से भी कम गांव में अभियान शुरू हो पाया है। वैक्सीन की कमी से जागरूकता का लाभ नहीं मिल पा रहा है। अभियान में प्रतिदिन आठ से दस हजार वैक्सीन का लक्ष्य रखा था। पर पूरी वैक्सीन नहीं मिल पाई। शुक्रवार के लिए मात्र 3000 डोज मिली है।
विज्ञापन

डॉ. रामजीलाल, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी संभल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें