फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाहियों और सफाई कर्मियों का टीकाकरण 5 फरवरी को होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जिले में 4 व 5 फरवरी को स्वास्थ्यकर्मियों के लिए एक बार फिर टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। वहीं जो स्वास्थ्यकर्मी अब तक के अभियान के दौरान टीकाकरण कराने नहीं पहुंचे हैं। उनके लिए मॉप अप राउंड 15 फरवरी को चलाया जाएगा। इसके अलावा 5 फरवरी को फ्रंटलाइन वर्कर रहे पुलिसकर्मियों, सफाईकर्मियों तथा राजस्व कर्मचारियों के लिए भी टीकाकरण के चार सत्र शुरू होंगे। बहजोई, चंदौसी, गुन्नौर, संभल में यह टीकाकरण होगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 4 फरवरी को टीकाकरण के छह सत्रों में 535 स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण होगा। असमोली, चंदौसी, पवांसा, रजपुरा सीएचसी और संभल के जिला अस्पताल में यह टीकाकरण होगा। अगले दिन यानि 5 फरवरी को चंदौसी सीएचसी में 100, नरौली सीएचसी में 108, संभल सीएचसी में 100 और पवांसा सीएचसी में 114स्वास्थ्यकर्मियो को टीका लगाया जाएगा।कुल 472 स्वास्थ्य कर्मचारियों का टीकाकरण 5 फरवरी को होगा। अब तक अभियान में जो स्वास्थ्यकर्मी छूट गए थे उनके लिए 15 फरवरी को मॉप अप राउंड चलाया जाएगा। लेकिन इससे पहले फ्रंट लाइन वर्कर के लिए 5 फरवरी को अभियान चलाया जाएगा। अभी इसकी कार्ययोजना तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें