फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका के साथ घर में मिले प्रेमी का पंचायत ने कराया निकाह

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती से मिलने घर पहुंचे युवक को परिजनों ने पकड़ लिया। सूचना मिलने पर युवक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों में पंचायत हुई। इसमें आपसी सहमति के बाद दोनों का निकाह करा दिया गया।
विज्ञापन

अमरोहा जिले के डिडौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सोमवार की शाम को युवती के परिजन किसी काम से बाहर गए हुए थे। इसी बीच युवक युवती से मिलने घर पहुंच गया। आसपास के लोगों ने युवक को युवती के घर में घुसते देख लिया। पड़ोसियों ने युवक को पकड़ कर इसकी सूचना उसके घरवालों को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों में पंचायत हुई। इसमें जिम्मेदार लोगों ने दोनों का निकाह करा दिया। निकाह के बाद युवती को युवक के साथ उसके घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें