हरिद्वार गए थे घूमने
मृतकों की पहचान चंदौसी की पावर हाउस कॉलोनी निवासी विक्की पुत्र सेवाराम (37) एवं रोहित कश्यप पुत्र हरीराम (35) के रूप में हुई है। दोनों युवक घूमने के उद्देश्य से हरिद्वार पहुंचे थे। वहां से वे जोशीमठ विश्वनाथ सेवा समिति की बस में सवार होकर जोशीमठ के लिए रवाना हुए थे।
दोनों को श्रीनगर जाना था
रोहित के पिता हरीराम ने बताया कि दोनों युवक सोमवार रात करीब आठ बजे घर से निकले थे। चंदौसी से ट्रेन द्वारा हरिद्वार गए थे। वहां से उन्हें उत्तराखंड के श्रीनगर जाना था। इसके लिए वे मंगलवार सुबह करीब सवा तीन बजे बस में बैठे। इसी दौरान मुनि की रेती थाना क्षेत्र के पास भोर में बस खाई में जा गिरी।
बस में सवार थे 34 लोग
बताया जाता है कि बस में 34 लोग सवार थे। हादसे में विक्की और रोहित की मौत की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली, घरों में कोहराम मच गया। दोनों युवक शादी-बरातों में इलेक्ट्रीशियन का काम करते थे। मृतक रोहित की मां रेनू और पत्नी रेशू का रो-रोकर बुरा हाल है। दो बेटी व एक बेटे के सिर से पिता का साया उठ गया है। विक्की अविवाहित था। परिवार में मां गनवति, बड़ा भाई गुलाब सिंह और एक शादीशुदा बहन है।