लक्ष्य को ध्यान में रख कर प्रयासरत रहने से मिलती सफलता
यूपीएससी परीक्षा पास कर परिवार और शहर चंदौसी का नाम रोशन करने वाले देव डुडेजा का कहना है कि जो भी कार्य किया जाए वह एकाग्रता और लगन से किया जाए। उन्होंने विभिन्न कंपटीशन की तैयारी कर रहे युवाओं को संदेश देते हुए बताया कि लक्ष्य को ध्यान में रख कर प्रयासरत रहें। सफलता जरूर कदम चूमेगी।
चचेरे भाई से मिली यूपीएससी की तैयारी करने की प्रेरणा
देव के परिवार में मां चंद्रप्रभा सहायक शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। जबकि पिता चंद्रमोहन डुडेजा हाईस्कूल तक ही शिक्षा ग्रहण कर सके। दो ताऊ प्रेम डुडेजा और ब्रजमोहन डुडेजा भी ज्यादा शिक्षित नहीं हैं। देव डुडेजा का कहना है कि उन्हें यूपीएससी की तैयारी की प्रेरणा अपने चचेरे भाई से मिली थी।