चंदौसी (संभल)। आधार कार्ड बनवाने और संशोधित कराने के लिए मारामारी मची है। बुधवार को घंटाघर स्थित उप डाकघर पर आधार कार्ड बनवाने पहुंचे लोगों ने हंगामा कर दिया। लोगों को समझाते समय पोस्टमास्टर रेखा रानी दीवार से टकराकर घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत किया।
चंदौसी में चार स्थानों पर ही आधार कार्ड बनाए और संशोधित किए जा रहे हैं। दिनभर में औसतन 150 लोगों का ही आधार संबंधित काम हो रहा है, जबकि रोजाना एक हजार से अधिक लोग आधार केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। अभी तक प्रशासन की ओर से केंद्र बढ़ाने और बंद पड़े केंद्रों को संचालित करने का प्रयास नहीं किया जा रहा। बुधवार को भी आधार कार्ड केंद्रों पर सुबह से ही भीड़ भाड़ दिखाई दी। सुबह छह बजे से घंटाघर उप डाकघर के बाहर लोग एकत्र होने शुरू हो गए। सुबह दस बजे कर्मचारियों ने टोकन वितरण शुरू किया तो लोगों के बीच धक्का मुक्की हो गई। कई बच्चे और महिलाएं भीड़ में दब गए। पोस्टमास्टर रेखा रानी लोगों को समझाने पहुंची तो किसी ने धक्का दे दिया, जिससे वह दीवार से टकरा गईं और उनके हाथ में चोट लग गई। हंगामे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली। जिसके बाद टोकन वितरण किए गए।
भीड़ जुट रही एक हजार से ज्यादा, आधार कार्ड बन रहे 170
शासन ने आधार कार्ड बनवाने और संसोधित कराने के लिए बैंक और डाकघरों को स्वीकृत किया है। इसके बाद भी समिति बैंक और डाकघरों में ही आधार संबंधित काम हो रहे हैं। चंदौसी में इंडियन और प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक में आधार मशीन संचालित हैं। जिसमें दिनभर में दोनों ही बैंकों में 120-130 के बीच आधार बनाए और संशोधित हो रहे है। वहीं घंटाघर उप डाकघर में 30 और घासमंडी उप डाकघर में सिर्फ 10 आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं। जबकि एक हजार से ज्यादा लोग रोजाना आधार कार्ड बनवाने और संशोधन कराने पहुंच रहे हैं।
वर्जन
डीएम का जाना है।