फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 तक करें आंतरिक मूल्यांकन के अंक अपलोड

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। माध्यमिक शिक्षा परिषद पूरे विभाग को हाईटेक और ऑनलाइन कर रहा है। विद्यालयों को हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की आंतरिक परीक्षाओं के अंक भी परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन दर्ज करने होंगे। वेबसाइट खुल गई है तथा 30 अप्रैल तक का समय दिया है। वेबसाइट बंद होने से पूर्व अंक नहीं दर्ज किए गए तो इसकी पूरी जिम्मेदारी विद्यालय प्रधानाचार्य और प्रबंधकों की होगी। इस संबंध में डीआईओएस ने निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

संभल जनपद में करीब 250 राजकीय इंटर कॉलेज, अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय, वित्तविहीन विद्यालय हैं। इनमें हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में करीब 44800 छात्र पंजीकृत हैं। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के आंतरिक मूल्यांकन के अंक और नैतिक, योग, खेल व शारीरिक शिक्षा के लिखित और प्रयोगात्मक परीक्षा के अंकों को यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करना है। बुधवार यानी 13 अप्रैल से 30 अप्रैल तक परिषद की वेबसाइट खोल दी गई है। आंतरिक मूल्यांकन के अंकों को समय से अपलोड किया जाना है। इसके बाद वेबसाइट बंद कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें