फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 तक करा सकते हैं छात्रवृत्ति फार्मों में हुई त्रुटियों में सुधार

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। वित्तीय वर्ष 2021-22 में छात्रवृत्ति के ऑनलाइन आवेदन करने वाले ऐसे छात्राएं के लिए राहत भरी खबर है, जिनके डाटा में कुछ त्रुटियां रह गई हैं। इन्हीं त्रुटियों को पुन: सही करने के लिए शासन ने 21 फरवरी तक मौका दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि 11 फरवरी से 21 फरवरी की अवधि में संदेहास्पद डाटा कारणों सहित संस्था एवं जिला स्तर के लॉगिन पर प्रदर्शित होगा। संबंधित छात्र-छात्राएं डाटा में हुईं त्रुटियों को इस दौरान ठीक करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि जनपद में छात्रवृत्ति के समस्त नोडल अधिकारियों, संस्थाओं और कॉलेजों को निर्देश दिए गए हैं। कहा गया है कि संदेहास्पद डाटा की त्रुटियों को ठीक कराएं। इसके बाद यदि किसी छात्र-छात्रा को छात्रवृत्ति नहीं मिली तो इसका संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित संस्थान का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें