फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: संभल जिले में कही नहीं लगेगा नेजा मेला, शहबाजपुर सूरा नगला में दिनभर पुलिस तैनात, अन्य इलाकों में चौकसी

Wed, 26 Mar 2025 07:32 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

संभल में नेजा मेला पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। प्रशासन ने सैयद सलार मसूद गाजी को आक्रमणकारी बताते हुए मेले की अनुमति नहीं दी। पुलिस तैनाती के बीच पालिका मैदान और अन्य स्थानों पर मेले को रोक दिया गया।
विज्ञापन
नेजा मेला स्थल पर तैनात पुलिस - फोटो : संभल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सैयद सलार मसूद गाजी की याद में नेजा मेला की कुरीति को परंपरा मानकर जो अब तक बढ़ाया गया, उस पर पूरी तरह विराम लगा है। शहबाजपुर सूरा नगला के बाद पुलिस ने संभल के पालिका मैदान में भी नेजा मेला नहीं लगने दिया। पुलिस के अधिकारियों ने खुद निगरानी की।

विज्ञापन


जगह-जगह पुलिस तैनाती रही। पांच दिन पहले ही पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया था कि इस बार संभल में नेजा मेला नहीं लगेगा। एएसपी ने नेजा मेला कमेटी से कहा था कि सैयद सलार मसूद गाजी हत्यारा और लुटेरा था। वह महमूद गजनवी का भांजा था और उसने सोमनाथ मंदिर को लूटा था।

उसके अलावा भी हत्याएं और लूट की थी। उसकी याद में देशभर में कोई आयोजन नहीं होगा। प्रशासन ने भी नेजा मेला की अनुमति देने से इन्कार कर दिया था। नेजा मेला से पहले घंटाघर के पास कोतवाली के सामने ढाल लगाई जाती थी, लेकिन इस बार पुलिस ने ढाल भी नहीं लगाने दी।
विज्ञापन


साथ ही उस स्थान को भी सीमेंट से बंद करा दिया गया है, जहां ढाल लगाई जाती थी। साथ ही कोतवाली पुलिस ने धार्मिक नगर नेजा कमेटी के पदाधिकारियों को पांच-पांच लाख रुपये के मुचलके से पाबंद किया था। 25 मार्च को गांव शहबाजपुर सूरा नगला के बाद 26 मार्च को संभल नगर पालिका के मैदान में नेजा मेला लगना था। 

लेकिन पुलिस ने मेला नहीं लगने दिया और दिनभर पुलिस तैनात रही। पुलिस के अधिकारियों ने खुद भी निगरानी की। मालूम हो कि संभल के बाद 27 मार्च को बादल गुंबद पर लगने वाले नेजा मेले की अनुमति भी नहीं दी गई है।

सैयद सलार मसूद गाजी की याद में शहबाजपुर सूरा नगला के बाद संभल नगर पालिका के मैदान में नेजा मेला लगाया जाता है। इस बार मेले की अनुमति नहीं दी गई। बादल गुबंद पर भी अनुमति नहीं दी गई है। लोगों ने समझदारी दिखाते हुए कुरीति को त्याग दिया है। यह समाज के लिए अच्छा संदेश है।  -श्रीश्चंद्र, एएसपी, संभल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें