संभल के सपा सांसद के घर लगे मीटरों की जांच में खपत शून्य पाई गई। बिजली विभाग के अधिकारी ने बतया कि मीटर बाईपास कर बिजली चोरी की जा रही थी। रिपोर्ट तैयार कर अधिकारियों को सौंपी जा रही है।
संभल के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के दीपा सराय स्थित घर में लगे मीटर की एमआरआई जांच मंगलवार को की गई है। इस जांच के बाद विभाग ने स्पष्ट किया है कि सांसद के आवास में लगे मीटर को बाईपास कर बिजली चोरी की जा रही थी।
विज्ञापन
सांसद जियाउर्रमान बर्क के नाम से लगे मीटर में छह महीने से खपत जीरो पाई गई है। वहीं दूसरी ओर पूर्व सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क के नाम से लगे मीटर में 16 महीने से बिजली की खपत नहीं हुई।
एक्सईएन (मीटर) सुप्रीत सिंह ने बताया कि सांसद जियाउर्रहमान बर्क के नाम से लगे मीटर की जांच 30 मई 2024 से 13 दिसंबर 2024 तक की अवधि की गई। इसमें खपत जीरो पाई गई।
विज्ञापन
करंट और वोल्टेज भी जीरो मिले। एक्सईएन ने बताया कि इसी तरह पूर्व सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क के नाम से लगे मीटर की जांच 16 महीने की अवधि की गई। इसमें भी खपत जीरो पाई गई। बताया कि इस रिपोर्ट को तैयार कर अधिकारियों को दिया जाएगा।
मीटर की जांच सांसद के प्रतिनिधि फिरासतउल्ला व अधिवक्ता कासिम जमाल के सामने की गई। सांसद के प्रतिनिधि फिरासतउल्ला ने बताया कि मीटर की सील बंद थी। जिससे यह स्पष्ट हो गया कि मीटर में कोई छेडखानी नहीं की गई थी।