फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में भाजपा सरकार बनीं तो आजम खां जेल में होंगे - सुरेश राणा

Mon, 21 Nov 2016 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
भाजपा
विज्ञापन
उनका कहना था कि मुजफ्फरनगर दंगा आजम खां ने कराया था। आजम खां ने लखनऊ से फोन कर दंगे के आरोपियों को छुड़वाया। अगर बवाल बढ़ने से पहले ही आरोपी पकड़े जाते तो इतना बड़ा दंगा न होता। सम्मेलन में उन्होंने सपा, बसपा और कांग्रेस को निशाने पर लिया। 
विज्ञापन



विधायक सुरेश राणा मुख्य अतिथि की हैसियत से पवांसा के रामप्रसाद इंटर कालेज में रविवार को भारतीय जनता पार्टी के युवा सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। सुरेश राणा ने कहा कि कांग्रेस के सरकार में पाकिस्तान तीन-तीन सैनिकों के सिर काट कर ले जाते थे लेकिन अब किसी की हिम्मत नहीं है कि वह भारत की सीमा के समीप भी आ जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज्य में सेना को छूट नहीं थी। एक गोली चलाने पर पचास पन्नों में जवाब देना होता था लेकिन अब पाकिस्तान की एक गोली के बदले हमारे सैनिक एक हजार गोली चलाते हैं। कोई जवाब नहीं देना पड़ता। 
उन्होंने मायावती पर निशाना साधा। अखिलेश यादव को भी नहीं छोड़ा।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव केंद्र सरकार से समय मांग रहे थे। लोगों की तरफ मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि आप जानते हो कि मुख्यमंत्री दस दिन का समय क्यों मांग रहे थे। तो लोगों ने ही जवाब देते हुए कहा कि वह काले धन को सफेद करने के लिए समय मांग रहे हैं। वहीं कांग्रेस भी उलझन में हैं कि कालेधन को कैसे ठिकाने लगाया जाए। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि वह दो-दो कितने होते यह भी बताने से पहले सोनिया गांधी से राय लेते थे। उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश में सरकार बनी तो सरकारी नौकरियों में इंटरव्यू खत्म कर दिए जाएंगे। साथ ही युवाओं के लिए नौकरियों की भर्ती शुरू की जाएगी। कार्यक्रम को सांसद सत्यपाल सैनी, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव सोमेंद्र तोमर ने भी संबोधित किया। 
विज्ञापन


संभल। पवांसा में युवा सम्मेलन को संबोधित करते हुए सुरेश राणा ने कहा कि हमारे यहां एक किसान पर छह हजार बकाया था तो उसका कनेक्शन काट दिया गया। जबकि मुजफ्फरनगर में सपा के एक नेता राशिद सिद्दीकी दो करोड़ की बिजली चोरी करते हुए पकड़े गए लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने लोगों की तरफ इशारा करते हुए कहा कि आप चिंता मत करो एक बार प्रदेश में सरकार बनने दो कानून तोड़ने वाले सिद्दीकियों की बुद्घि सही कर दूंगा। 

संभल(ब्यूरो)। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने युवाओं को पार्टी से जोड़ने की मुहिम छेेड़ी है। इस मुहिम की शुरूआती तैयारी के लिए बूथ के हिसाब से यूथ का मैनेजमेंट किया जा रहा है।  मैनेजमेंट का परीक्षण करने के लिए रविवार को पवांसा के पंडित रामप्रसाद शर्मा इंटर कालेज में भाजपा का जिला स्तरीय युवा सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें भीड़ रही। 
सम्मेलन में गुन्नौर, असमोली, चंदौसी और संभल विधानसभा क्षेत्रों के युवा पहुंचे।

टिकट के दावेदारों ने युवाओं की भीड़ जुटाई। असमोली से अवधेश यादव अपनी पूरी टीम के साथ कई दिनों से क्षेत्र में सक्रिय थे और वे युवाओं की भारी भीड़ को लेकर पहुंचेे। असमोली से ही हरेंद्र सिंह रिंकू, प्रेमराज त्यागी, नरेंद्र सिंह, सर्वेश यादव, धीरेंद्र यादव, विरलेश यादव, अंजू चौधरी, जयप्रकाश प्रजापति ने भागीदारी की। गुन्नौर से अजीत कुमार राजू, गुलफाम सिंह ने युवा टीम के साथ भागीदारी की। चंदौसी गुलाब देवी और सहंसरपाल, मेवाराम, बलवंत सिंह ने भाग लिया। संभल से राकेश सिंह, महेश गुप्ता, इमरान तुर्की, संजय सांख्यधर, दिनेश पाल इंसा, सतेंद्र सिंह ने युवा सम्मेलन को सफल बनाने में योगदान दिया। शहीद के पिता को किया सम्मानित 

संभल। पवांसा में युवा सम्मेलन में विधायक सुरेश राणा ने नोट बंदी के समर्थन के विषय में लोगों से समर्थन मांगा तो लोगों ने भी उन्हें निराश न करते हुए कहा कि हम 40 घंटे भी लाइन में खड़े होने के लिए तैयार हैं आप काले धन का सफाया करो। कार्यक्रम में भाजपाईयों ने पनसुखा मिलक निवासी शहीद सुधीश कुमार के पिता को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शहीदों के कारण हम देश में सुरक्षित हैं, उन्हेें नमन है।

टिकट दावेदारों के समर्थक भिड़े, मारपीट-कुर्सियां फेंकीं मुरादाबाद। 
भाजपा के युवा सम्मेलन में दो नेताओं के समर्थक भिड़ गए। जमकर कुर्सियां चली और हाथापाई हुई। घटना अपने-अपने नेताओं के समर्थन में नारेबाजी को लेकर हुई। इसी दौरान सम्मेलन के मुख्य अतिथि सुरेश राणा वहां पहुंचने वाले थे इसलिए वहां मौजूद कुछ नेताओं ने हस्तक्षेप कर हंगामा को रुकवाया। इस घटना के पीछे दो नेताओं की एक ही विधानसभा क्षेत्र से दावेदारी भी मानी जा रही है। 
कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र से रामवीर सिंह दो बार विधानसभा चुनाव हार चुके हैं। इस बार भी वह दावेदारी कर रहे हैं। इसी सीट पर डॉ. शैफाली सिंह भी दावेदारी कर रही हैं। युवा सम्मेलन में दोनों पहुंचे थे। शैफाली सिंह के संबोधन के बाद उनका एक समर्थक मंच से नारेबाजी करने लगा। आयोजकों ने उसे मंच से उतारा तो वह पीछे की ओर चला गया। वहां रामवीर सिंह के समर्थक भी थे। यहां नारेबाजी को लेकर दोनों के समर्थक भिड़ गए और जमकर मारपीट हुई। कुर्सियां फेंकी गईं। काफी देर तक कार्यक्रम में अफरा-तफरी का माहौल रहा। इसी दौरान मुख्य अतिथि सुरेश राणा भी वहां पहुंचने वाले थे तो आयोजकों ने आनन-फानन हंगामा शांत कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें