फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: धामपुर शुगर मिल की संभल स्थित दो यूनिटों पर इनकम टैक्स का छापा, 50 से अधिक वाहनों से पहुंचे अधिकारी

Wed, 29 Oct 2025 11:06 AM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
संभल में इनकम टैक्स का छापा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

धामपुर शुगर मिल की रजपुरा और असमोली यूनिट पर इनकम टैक्स ने छापा मारा है। 50 से ज्यादा कारों से अधिकारी और कर्मचारी कार्रवाई को पहुंचे हैं। पीएसी को सुरक्षा में लगाया गया है। कार्रवाई बुधवार की सुबह करीब सात बजे से शुरू हो गई थी।

विज्ञापन


दोनों यूनिट के बाहर काम करने वाले लोगों को भी रोक दिया गया है। बता दें यूनिट परिसर में ही सैकड़ों कर्मचारी रहते हैं। इसके अलावा सैकड़ों लोग हर दिन बाहर से काम करने के लिए अंदर जाते हैं। सूत्रों के अनुसार दस्तावेज की छानबीन की जा रही है। धामपुर शुगर मिल की दूसरे जिलों में भी कई यूनिट हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें