फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कोर्ट पहुंची पत्नी और प्रेमिका के बीच मारपीट..एक दूसरे के बाल पकड़ खींचे, सड़क पर जूतम-पैजार देख लोग हैरान

Sat, 03 Feb 2024 11:51 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौसी (संभल)

सार

चंदौसी कोर्ट में पेश होने आए युवक की पत्नी और प्रेमिका के बीच जमकर मारपीट हो गई। इसके बाद शादीशुदा प्रेमिका का पति भी आ गया। चारों के बीच भारी बखेड़ा हो गया। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया है। 

विज्ञापन
चंदौसी में मारपीट के दौरान लगी लोगों की भीड़ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौसी में न्यायालय के बाहर मुकदमे की तारीख पर आए युवक की पत्नी और शादीशुदा प्रेमिका के बीच मारपीट हो गई। मौके पर युवक की प्रेमिका का पति भी आ गया। उसने युवक के साथ मारपीट की। इसके बाद अपनी पत्नी को खींचकर घर ले गया। काफी देर तक मौके पर हंगामे की स्थिति बनी रही।

विज्ञापन


बहजोई थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शादी 12 साल पहले बदायूं जनपद से हुई थी। पहली पत्नी से युवक के तीन बच्चे हैं। डेढ़ साल पहले युवक अपने ही गांव की एक महिला को लेकर भाग गया था। जिस पर महिला के पति ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। यह मामला कोर्ट में चल रहा है।

शुक्रवार को युवक चंडीगढ़ से अपनी प्रेमिका के साथ चंदौसी न्यायालय में तारीख पर आया था। यहां मौजूद युवक की पहली पत्नी ने उसे पकड़ लिया। इस बीच प्रेमिका का पति भी वहां आ गया। वह भी अपनी पत्नी को खींचने लगा। दूसरी और युवक की पहली पत्नी उसे अपनी ओर खींचकर ले जा रही थी।
विज्ञापन


युवक और उसकी प्रेमिका एक दूसरे को छोड़ नहीं रहे थे। जिस पर युवक की पत्नी और प्रेमिका महिला आपस में भिड़ गई। इस दौरान प्रेमिका महिला के पति ने युवक के साथ मारपीट की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी युवक को पकड़ लिया, जिसके बाद उसे कोतवाली ले जाया गया।
विज्ञापन


वहीं प्रेमिका महिला को उसका पति घर ले गया। फिलहाल मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें