फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: महिला रिश्तेदार घर में थी अकेली, युवक ने की दरिंदगी की हद पार, वीडियो वायरल से परिवार का जीना दुश्वार

Mon, 15 Jan 2024 12:21 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

संभल में सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला रिश्तेदार को घर पर अकेली देख एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद इसका फोटो-वीडियो वायरल कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
संभल पुलिस ने दर्ज किया केस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जुनावई थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते तीन माह पहले महिला को घर में अकेली देख रिश्तेदार ने दुष्कर्म कर उसका वीडियो और फोटो खींच लिए। घटना के बारे में दूसरे को बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी। अब आरोपी ने फेसबुक पर वीडियो और फोटो वायरल कर दिया।

विज्ञापन


महिला ने आरोपी समेत चार लोगों के खिलाफ थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया है। जुनावई थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला कुछ दिन पहले अपनी मौसेरी बहन के यहां बहजोई थाना क्षेत्र के गांव में गई थी। वहां मौसेरी बहन का रिश्ते का देवर उस पर गंदी नजर रखने लगा। कुछ समय बाद महिला वापस घर लौट गई।

इसके बाद आरोपी ने महिला के गांव में आना जाना शुरू कर दिया। पांच नवंबर महिला घर पर अकेली और उसकी मां किसी काम से बाहर गई हुई थी। इसी दौरान आरोपी ने महिला को कमरे में खींच कर उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म का वीडियो और फोटो भी बना लिया। किसी को बताने पर फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी।
विज्ञापन


पीड़िता ने सारी घटना अपनी मां को बताई। जिस पर पीड़िता की मां ने आरोपी के घर शिकायत की। आरोप है कि युवक के परिवार वालों ने उनके साथ गाली-गलौज की। इतना ही नहीं आरोपी ने फोटो वीडियो फेसबुक पर वायरल कर दिए। जिसके बाद पीड़िता थाने पहुंची और आरोपी समेत चार लोगों के खिलाफ दुष्कर्म की तहरीर दी।
विज्ञापन


पुलिस के तहरीर के आधार पर आरोपी, उसकी मां और दो भाइयों पर रिपोर्ट दर्ज की है। कार्रवाई के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें