फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : इस बार 50 हजार से ज्यादा विद्यार्थी देंगे परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। कलक्ट्रेट सभागार में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परीक्षा केंद्रों से जुड़ी समीक्षा बैठक की गई। सोमवार को हुई बैठक में डीआईओएस सर्वेश कुमार की ओर से परिषद की ओर से आवंटित परीक्षा केंद्रों की तहसीलवार संख्या बताई गई। जिले में इस बार कुल 51432 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

डीआईओएस ने बताया कि तहसील संभल के कुल 36 विद्यालयों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों में सात राजकीय, 13 अशासकीय सहायता प्राप्त, 16 वित्तविहीन, चंदौसी के कुल 19 विद्यालयों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों में दाे राजकीय, 12 अशासकीय सहायता प्राप्त व पांच वित्तविहीन तथा तहसील गुन्नौर के कुल 14 विद्यालयों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों में तीन राजकीय, सात अशासकीय सहायता प्राप्त व चार वित्तविहीन शामिल हैं।
इसके अलावा इस वर्ष बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में कुल 51432 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इनमें हाईस्कूल में 27786 परीक्षार्थी व इंटरमीडिएट में 23646 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इस बीच डीएम ने डीआईओएस को परीक्षा केंद्रों को लेकर मिली आपत्तियों से जुड़े दिशा निर्देश दिए। डीएम ने डीआईओएस से परिषद की ओर से आवंटित किए गए परीक्षा केंद्रों में भौतिक सुविधाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें